{"_id":"5c1145dbbdec2241505ba0af","slug":"141544635867-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगवाड़ा के युवक ने निगला जहर, टांडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगवाड़ा के युवक ने निगला जहर, टांडा में मौत
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते बगवाड़ा गांव के एक बेरोजगार युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर इहलीला समाप्त कर ली है। युवक ने मंगलवार देर रात को घर में जहर निगला था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे टौणी देवी अस्पताल ले आए। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से देर रात उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा में युवक की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
जितेंद्र कुमार (31) पुत्र राजकुमार ने मंगलवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्र बेरोजगार था और घर पर ही रहता था। युवक के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति के बाद अब बीएसएनएल में कुल्लू में नौकरी करते हैं। वहीं मृतक के भाई और बहन की शादी हो चुकी है। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी बांकू राम का कहना है कि सूचना मिलते ही वह टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। युवक की गंभीर स्थिति होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।