{"_id":"5b82d86642c792463a2e5434","slug":"141535301734-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन का त्योहार
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की और रक्षा का वचन लिया। इस दौरान भाइयों और बहनों ने नए-नए कपड़े पहनकर त्योहार का आनंद लिया। बहनों ने मिठाई खिलाकर भाइयों का मुंह मिठा किया। राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान किए। इस पावन अवसर पर घरों में अच्छे-अच्छे पकवान भी बनाए गए।
इस त्योहार को लेकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह रहा। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। रक्षा बंधन के त्योहार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। निगम की बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त रहा। बहनें अपने भाइयों के घर निगम की बसों में मुफ्त सफर कर गईं। इससे बस अड्डा हमीरपुर, जाहू, नादौन, भोरंज, बड़सर में पूरा दिन महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। भाई और बहन का यह पवित्र त्योहार पूरे जिला में धूमधाम से मनाया गया। मिठाई के दुकानों में लोगों की काफी भीड़ रही। लिटिल एंजलस स्कूल मैहरे के बच्चों ने भी रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।