{"_id":"5ac267d34f1c1bba618b50ab","slug":"141522690003-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी विशाल सिद्ध संध्या में पंजाबी गायकों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी विशाल सिद्ध संध्या में पंजाबी गायकों ने बांधा समां
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी सिद्ध संध्या में पंजाबी गायकों ने बांधा समां
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जागरण का आयोजन
बड़सर(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मास मेले के दौरान महंत निवास में चौथी विशाल सिद्ध संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब के कई नामी कलाकारों ने बाबा बालक नाथ की भेंटों का गुणगान किया। सिद्धांचल मुंबई एवं अमृतमाला की तरफ से आयोजित इस जागरण में पंजाब के सूफी गायक कुलबिंद्र मूसापुरिया, बलजिंद्र बैंस, नरिंद्र सिंह और विजय रत्न ने बाबा बालक नाथ की एक से बढ़कर एक भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई, हिमाचल आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। दियोटसिद्ध मंदिर की प्राचीन महंत गद्दी पर विराजमान महंत 1008 श्रीश्री राजिंद्र गिरि महाराज ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।