फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1,400 players are participating in district level athletics competition

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1,400 खिलाड़ी ले रहे भाग

Sun, 14 May 2023 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
1,400 players are participating in district level athletics competition
अणु सिन्थैटिक ट्रैक में जिला एथलेक्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ते खिलाड़ी।
हमीरपुर। दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर हुआ। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विधिवत रूप से खेलों का उद्घाटन किया। पहले दिन अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 और ओपन श्रेणी में दोनों लड़कों और लड़कियों के वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न भागों से 1,400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर कुलदीप पठानिया ने हमीरपुर में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने महाविद्यालय प्रांगण में आकर अपने छात्र जीवन के दिनों को भी याद किया जब कॉलेज की एथलेटिक्स टीम में वह खेला करते थे। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को नशे की तरफ खींचने के लिए कई प्रकार के प्रलोभन दिए जाते हैं और खेलों के माध्यम से इसका उपचार संभव है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष पंकज भारती ने मुख्य अतिथि और आए हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने 21 और 22 मई को बिलासपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को जी जान से जुटने का आह्वान किया। हमीरपुर जिला विगत दो वर्षों से प्रदेश एथलेटिक्स में ओवरऑल चैंपियन है। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह, परशुराम अवार्ड पुष्पा ठाकुर हमीरपुर, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, महासचिव संदीप डढ़वाल, संगठन सचिव विजय राणा, संयुक्त सचिव अनिल शर्मा, कल्पना ठाकुर, रजनीश शर्मा, कोच सूरज ठाकुर, राजेंद्र धीमान, मंजू कुमारी, निर्मला शर्मा, अमिता गौतम, विज्ञान अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष विकेश कौशल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के जीएम सतवीर मिन्हास सहित विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा अध्यापक और प्रशिक्षण सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बॉक्स:
अंडर 14, 600 मीटर दौड़ में सूर्यांश और रिद्धिमा पहले स्थान पर
हमीरपुर। अंडर 14 लड़कों के वर्ग में 600 मीटर दौड़ में सूर्यांश प्रथम, प्रकुल द्वितीय और आरक्षित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 गर्ल्स 600 मीटर में रिद्धिमा पहले, अक्षिता चौहान दूसरे और शाइनी तीसरे स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप अंडर 14 में लड़कों के वर्ग में अक्षत मंडल पहले, प्रद्युम्न शर्मा दूसरे, आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 लड़कों के वर्ग में प्रद्युम्न पहले, सूर्या शर्मा दूसरे, मोहम्मद इरफान और कनिष्क शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 18 लॉन्ग जंप में नमन पहले, आदित्य कपिल दूसरे और अभय तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के समूह में लंबी कूद में अंडर-14 केटेगरी में देवांशु शर्मा पहले, रिद्धिमा दूसरे और अनामिका डोगरा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 वर्ग में अनन्या शर्मा पहले, प्रांजली सिंह दूसरे और आयरन राठौर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 18 वर्ग में महक कौंडल पहले, शिवांगी दूसरे और मन्नत ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 शॉट पुट में रजत कुमार पहले, अरमान सिंह दूसरे और विवेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 लड़कियों के समूह में मारुति पहले अनामिका डोगरा दूसरे और देवांशी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed