फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   14 houses in Containment Zone, 17 ban removed

कंटेनमेंट जोन में 14 मकान, 17 से हटाई पाबंदियां

Sat, 17 Apr 2021 07:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल के कुल 14 मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इनके अलावा पूर्व में मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए 17 मकानों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इनमें सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं। ग्राम पंचायत दड़ूही के गांव मटाहणी में भी एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कार्यकारी एसडीएम डॉ. अशोक पठानिया ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी एसडीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत अघार के वार्ड नंबर-1 गांव कोठी, बस्सी झनियारा के वार्ड 5 गांव चुनहाल, बोहणी के वार्ड नंबर-2 गांव गुढवीं, के वार्ड नंबर-4 गांव खेंडेरा, कालेअंब के वार्ड नंबर-1 गांव भारीं, डुग्घा के वार्ड नंबर-1 डुग्घा खुर्द और ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के वार्ड नंबर-1 गांव कदरियाणा में एक-एक मकान, अणु के गांव अणु खुर्द में 2 मकान और इसी पंचायत के वार्ड नंबर-2 और 3 में एक-एक मकान मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया है। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-11 में तीन मकान मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। कार्यकारी एसडीएम की ओर से जारी एक अन्य आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत अणु के गांव अणु खुर्द और गांव अणु कलां में दो-दो मकानों में मिनी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गसोता के वार्ड नंबर-2 गांव लगवान, अमरोह के वार्ड 2 गांव अमरोह और नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-2 में एक-एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। नगर परिषद हमीरपुर के ही वार्ड नंबर-4 में 6 मकानों और वार्ड नंबर-11 के 4 मकानों में मिनी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed