फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ब्याज से बचने के लिए कल तक जमा करवाएं कर : कुशल

ब्याज से बचने के लिए कल तक जमा करवाएं कर : कुशल

Fri, 29 Mar 2019 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयकर विभाग हमीरपुर ने शुक्रवार को आयकर दाताओं को जागरूक करने के लिए हमीरपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर अधिकारी कुशल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सभी आयकरदाता समय पर रिटर्न भरें। कुशल ने कहा कि व्यापारी अपनी सही आय का ब्योरा दें और समय पर टैक्स अदा करें ताकि, वह ब्याज, जुर्माना आदि से बच सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्ष 2019-20 का अग्रिम कर अभी तक नहीं दिया है या कम दिया है, वह सभी अपना कर 31 मार्च तक सौ फीसदी जमा करवाएं ताकि, बाद में उनको किसी प्रकार का ब्याज न देना पड़े। कुशल ने कहा कि जिन आय करदाताओं ने वर्ष 2018-19 की रिटर्न अभी तक जमा नहीं की है, वह 31 मार्च तक रिटर्न जमा करवाएं। आयकर निरीक्षक गुलाम मुहम्मद ने भी आयकर प्रणाली और आयकर अधिनियम और प्रावधानों के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कर देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर में अध्यक्ष सुरेश बजाज, शहरी इकाई अध्यक्ष अश्वनी जगोता, सन्नी कर्मा, विपन शर्मा, जीया लाल गुप्ता, पवन पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed