{"_id":"5c290977bdec2256d96775ce","slug":"131546193271-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्रशिक्षण फिर आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्रशिक्षण फिर आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्ट फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के पास स्मार्ट फोन और टैब की सप्लाई पहुंच गई है। जिला हमीरपुर की 1351 आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन और 59 पर्यवेक्षकों को टैब दिए जाएंगे। स्मार्ट फोन और टैब आ जाने से अब कागजी काम समाप्त हो जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके बाद स्मार्ट फोन और टैब पर रोजाना की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। जिलाभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब स्मार्ट बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने केंद्रों का सारा डाटा स्मार्ट फोन पर अपलोड करना होगा।
इसमें बच्चों को दिए जाना वाला राशन, बच्चों की संख्या, गर्भवती महिलाओं की संख्या और टीकाकरण सहित अन्य जानकारियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपलोड करनी होंगी। इससे विभाग के उच्चाधिकारी कहीं भी किसी आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में जान सकेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे उपस्थित हैं या नहीं, इसकी सही जानकारी मिल पाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक तकनीशियन इसका प्रशिक्षण देगा। इस योजना से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य आसान हो जाएगा। उन्हें कागजी कार्य नहीं करना पड़ेगा। प्रत्येक जानकारी स्मार्ट फोन के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंच जाएगी। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि स्मार्ट फोन और टैब कार्यालय में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।