{"_id":"5b7c15ce42c7924671663777","slug":"131534858702-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अल्ट्रासाउंड लौटे सुबह से भूखे-प्यासे बैठे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अल्ट्रासाउंड लौटे सुबह से भूखे-प्यासे बैठे मरीज
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में मंगलवार दोपहर बिना सूचना करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी अस्पताल में रोगियों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी मंगलवार को अल्ट्रासाउंड करवाने आए रोगियों और उनके तीमारदारों को झेलनी पड़ी। लोगों में राजेश, प्रीतम चंद, विमला देवी, रेखा, चंचला आदि ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उनके साथ आए रोगी सुबह से भूखे बैठे थे। कुल 38 रोगी अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए, परंतु केवल 17 लोगों का ही टेस्ट हो पाया।
उन्होंने बताया कि अब बाकी बचे लोगों को आगामी चार सितंबर को बुलाया गया है। बिजली गुल हो जाने की स्थिति में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए बैकअप नहीं है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस अस्पताल में ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि लाइट न होने की सूरत में लोगों का अल्ट्रासाउंड हो सके। वैसे भी अल्ट्रासाउंड करने के लिए नादौन अस्पताल में एक माह में केवल दो बार ही विशेषज्ञों की टीम आती है। इस संबंध में बिजली उपमंडल नादौन के एसडीओ अशोक कुमार का कहना है कि कुछ तकनीकी कारणों से समस्या आई थी। जिसे ठीक कर लिया गया है। वहीं बीएमओ डा. अशोक कौशल का कहना है कि बिजली न होने के कारण समस्या आई है।