फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ग्रामीणों ने कुएं का रास्ता बंद करने पर पंचायत को सौंपी शिकायत

ग्रामीणों ने कुएं का रास्ता बंद करने पर पंचायत को सौंपी शिकायत

Sat, 28 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की पंचायत के एक गांव में ग्रामीण द्वारा कुएं का रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत से की है। पंचायत ने शिकायत पुलिस थाना भोरंज में स्थानांतरित कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से कुएं का रास्ता जो लगभग 100 वर्षों से भी अधिक चलता आ रहा था, उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने 13 अप्रैल को बंद कर दिया।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को कुएं से पानी लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में रोष है कि पानी भी अब दूसरे तीसरे दिन आ रहा है और उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उधर पंचायत प्रतिनिधि का कहना है कि शिकायत का पंचायत में समाधान नहीं हुआ। इसलिए इसे भोरंज पुलिस थाना में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि शिकायत आई है, जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed