फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई

यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई

Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी में छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह प्रधानाचार्य रेणु कौशल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रों को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने में सहयोग देने बारे भी जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यातायात नियमों की पालना से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है तथा छात्र इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर राकेश वर्मा, रामलाल संधू, राजेश कुमार, आशीष कुमार, अनिल कौशल, कमलेश, अमित शर्मा, कल्पना, रीता, सीमा डोगरा, वंदना, अरुणा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed