{"_id":"5ac8f0354f1c1bd3618b5ef3","slug":"131523118133-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारीं में शार्ट सर्किट से रिहयशी मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारीं में शार्ट सर्किट से रिहयशी मकान राख
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारीं में रिहायशी मकान राख, भारी नुकसान
प्रशासन ने पीड़ित को दी दस हजार फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
टौणी देवी (हमीरपुर)। गांव बारीं की हरिजन बस्ती में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। अग्निकांड के आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से ही आग पर काबू पा लिया था। वहीं, प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है।
टौणी देवी तहसील के तहत पड़ती बारीं पंचायत के गांव बारीं के निवासी विधि चंद के मकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक आग का पता लगा, तब तक मकान का एक हिस्सा जलकर राख हो गया था। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निकांड से पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पूर्ण रूप से काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस चौकी टौणी देवी से भी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। अग्निकांड में विधि चंद और उसके पुत्र पवन कुमार की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। बारीं पंचायत प्रधान बबीता चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, तहसीलदार टौणी देवी मुंशी राम ने प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को नुकसान की रिपोर्ट तैयार होने के बाद उचित मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया।