फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तहसीलदार को भेजा हैलीपेड, कार्यालय में लोग हुए परेशान

तहसीलदार को भेजा हैलीपेड, कार्यालय में लोग हुए परेशान

Wed, 04 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के तहसीलदार की हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग में ड्यूटी लगाए जाने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक लोग तहसील कार्यालय में बैठकर अधिकारी का इंतजार करते रहे। तहसीलदार की दूसरी जगह ड्यूटी लगने से लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। कार्यालय में एक साथ दोनों अधिकारियों के न होने से बुधवार को लोगों का पारा खूब चढ़ता नजर आया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन को कोसते हुए इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। लोगों में सम्राट, डॉ. कर्म चंद कौंडल, होशियार सिंह, नवाबदीन, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, कौशल्या देवी, अंजू देवी, केशव चंद, रवि कुमार, ब्रह्म दास, राज कुमार और देव राज पटियाल ने बताया कि वह बुधवार को तहसील कार्यालय गए थे। तहसीलदार के कार्यालय में उपस्थित न होने के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। उपराष्ट्रपति का 7 अप्रैल को हमीरपुर का एक दिवसीय दौरा है। जिला प्रशासन उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुटा हुआ है। उपराष्ट्रपति के चौपर के लिए हमीरपुर में पांच हेलीपैड तैयार किए गए हैं, जिसमें एनआईटी हमीरपुर, पुलिस बटालियन जंगलबैरी, राधा स्वामी सत्संग ब्यास का हेलीपैड, बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू और नादौन का अमत्तर स्टेडियम को रिजर्व में रखा गया है। जिला प्रशासन ने इन हेलीपैड के निरीक्षण के लिए तहसीलदार की अगुवाई में एक टीम गठित की है, जिसने बुधवार को भोटा समेत अन्य हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रायल लैंडिंग का जायजा भी लिया गया। उधर, तहसीलदार मित्रदेव का कहना है कि उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित हमीरपुर दौरे को लेकर हेलीपैड के निरीक्षण में गए हुए थे, जिसके चलते कुछ देर के लिए लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार का पद भी खाली चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed