{"_id":"5ac1139c4f1c1bc2618b4e7d","slug":"131522602908-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू परीक्षा फॉर्म भरने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू परीक्षा फॉर्म भरने की दी जानकारी
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रविवार को इग्नू की बैठक आयोजित की गई। जनवरी 2018 से इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकृत 250 में से 100 से अधिक छात्रों ने इस बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने कहा कि इग्नू कामकाजी लोगों के लिए शिक्षा का बेहतर विकल्प है। इग्नू के समन्वयक प्रो. रवि दत्त ने शिक्षार्थियों को उनके परीक्षा फॉर्म भरने और अगले मार्च में दोबारा उन्हें पंजीकृत होने की जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त समन्वयक प्रो. सुनील पाठक, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. संदीप, डॉ. दिव्या, डॉ. निर्मल सिंह, दलेर भरमौरिया, भंवरा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन