फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ग्राम सुधार सभा ने गांव में लगवाया हैंडपंप

ग्राम सुधार सभा ने गांव में लगवाया हैंडपंप

Mon, 19 Feb 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल की ग्राम सुधार सभा पध्याण ने गांव के विकास का जिम्मा उठाया है। ग्राम सुधार सभा ने ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए एक अनूठी पहल की है। गांव में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है और इसी समस्या को हल करने के लिए ग्राम सुधार सभा के सदस्यों ने गांव में पहली बार आपसी सहयोग से हैंडपंप लगाया है। इससे पहले गांव सड़क सुविधा से महरूम होने के चलते कई परेशानियों से घिरा हुआ था। ग्राम सुधार सभा के सदस्यों ने सबसे पहले गांव के लिए 500 मीटर सड़क का निर्माण करवाया। सड़क का निर्माण होने के बाद अब पानी की समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों के लिए एक हैंडपंप स्थापित किया है। ग्राम सुधार सभा पध्याण के सदस्यों विजय कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार, सुरेश, हेमराज, राजेश कुमार और रत्न चंद ने कहा कि उनका गांव आज भी कई सुविधाओं से वंचित है। किसी भी सरकार द्वारा इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। सभा का का कहना है कि गांव में अभी भी दो और हैंडपंपों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed