{"_id":"5a8b04224f1c1b410b8b9e77","slug":"131519060002-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन के सामान पर मिले 50 फीसदी रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन के सामान पर मिले 50 फीसदी रियायत
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पैरा मिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को दोसड़का में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ढडवाल ने की। बैठक में 300 सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस कैंटीन, स्वास्थ्य सुविधा, वन रैंक वन पेंशन, पेंशन के रिवीजन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर श्रवण सिंह, शेर सिंह राणा, वीएल मनकोटिया, पीएस नूर, ईश्वर, प्रकाश, रूप लाल, धर्म सिंह, प्रीतम चंद आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पुलिस कैंटीन के सामान पर जीएसटी में 50 फीसदी की रियायत देने की मांग उठाई। सदस्यों ने केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य कार्ड स्कीम, भूतपूर्व एवं कार्यरत पैरा मिलिट्री कर्मचारियों के लिए पैरा मिलिट्री भत्ता और पुलिस कैंटीन के लिए जीएसटी में 50 फीसदी की छूट संबंधी केंद्रीय सरकार की नीतियों पर अप्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन