फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब तीन हजार रुपये में पोल्ट्री फार्म शुरू करे सकेंगे युवा

अब तीन हजार रुपये में पोल्ट्री फार्म शुरू करे सकेंगे युवा

Tue, 25 Dec 2018 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में इंस्पायर अवार्ड के तहत मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल ने बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडलों को प्रदर्शित किया। इस आठवीं जिला स्तरीय तीन दिवसीय मॉडल एंड प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में जिला हमीरपुर और बिलासपुर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 300 छात्र भाग ले रहे हैं। इस दौरान जिला हमीरपुर के 221 और बिलासपुर के करीब 79 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्कृष्ट मॉडलों एवं प्रोजेक्टों का चयन राज्यस्तर के लिए किया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी चंबयाल ने कहा कि छात्रों ने विभिन्न समस्याओं पर सुंदर और आकर्षक साइंस मॉडल तैयार किए हैं।
विज्ञापन

चंबयाल ने कहा कि बच्चों ने मेक इन इंडिया, आपदा प्रबंधन, बिजली उत्पादन, सोलर ऊर्जा, प्रदूषण, स्वच्छ भारत के थीम पर मॉडल प्रस्तुत किए हैं। इसमें एक बच्चे ने तीन से चार हजार के कम मूल्य पर मुर्गी के चूजे तैयार करने का वर्किंग मॉडल तैयार किया है। कम बजट में पोल्ट्री फार्म तैयार कर युवा अपनी आजीविका कमा सकेंगे। इसका उपयोग ग्राम स्तर पर किया जा सकता है। इसी तरह एक बच्चे ने चारकोल से प्रदूषित जल को पीने योग्य बनाने के लिए 10 रुपये से भी कम लागत से एक वर्किंग मॉडल तैयार किया है। इसका उपयोग गांव स्तर पर कर सकते हैं। जहां पर लकड़ी का उपयोग होता है। इसके साथ एक बच्चे ने चरखे का उपयोग सूत कातने के साथ-साथ बिजली उत्पादन के लिए करके लघु उद्योगों को बढ़ाने की कोशिश की है। वहीं एक मॉडल में वातावरण की कार्बन डाई आक्साइड को बनावटी पेड़ों से प्रदूषण को कम करने की कोशिश की गई है। इस दौरान उनके साथ सुशीला चौहान, मनोज परिहार, यजनीश, नरेंद्र ठाकुर, प्रो. भगवती प्रसाद, संजीव ठाकुर, राजेश गौतम, सोनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed