{"_id":"5ac61d564f1c1bd8618b594d","slug":"121522933078-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ियाणा के जंगल में मिला सेवानिवृत्त जेटीओ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ियाणा के जंगल में मिला सेवानिवृत्त जेटीओ का शव
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/भोरंज(हमीरपुर)। घर से लापता हुए सेवानिवृत्त जेटीओ का शव वीरवार को उपमंडल भोरंज के गांव बड़ियाणा के जंगल में मिला। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। भोरंज उपमंडल की टिक्करी मिन्हासा पंचायत के खतरवाड़ गांव के 59 वर्षीय देवराज संधू मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से अचानक लापता हो गए थे। सब जगह तलाश करने के बावजूद उनकी कोई सूचना न मिली तो परिजनों ने पुलिस थाना भोरंज में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई।
देवराज संधू जुलाई 2017 में दूरसंचार विभाग से जेटीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को भोरंज थाना में उनके बेटे मनोज कुमार ने लिखवाई थी। देवराज संधू का मोबाइल बंद आ रहा था, लेकिन लोकेशन खरबाड़ व मनोह टावर के बीच आ रही थी। इसी आधार पर खतरवाड़ गांव से कुछ ही दूरी पर बड़ियाणा जंगल के पास परविारजनों व रिश्तेदारों ने उनकी तलाश की। वीरवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उनका शव बड़ियाणा के जंगल के पास पड़ा हुआ मिला। शव के मिलने की सूचना स्वयं परिवारजनों ने भोरंज पुलिस को दी। पुलिस में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने शव के मिलने की पुष्टि की है।