{"_id":"5ac2689c4f1c1bd6618b5109","slug":"121522690204-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्सी झनियारा के शुभम बने सेना अस्पताल में डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्सी झनियारा के शुभम बने सेना अस्पताल में डॉक्टर
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के शुभम ठाकुर ने आर्मी कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में बतौर कैप्टन चिकित्सक के पद पर कार्यभार संभाला है। शुभम ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की है। इसके बाद उन्होंने आर्मी में कमीशन पास किया। शुभम के पिता नगर परिषद सुजानपुर में ईओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं और माता निर्मला देवी गृहिणी हैं। शुभम ने जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई डीएवी हमीरपुर से की है। एमबीबीएस के बाद कोलकाता में कमीशन पास कर उन्होंने बीते शनिवार को कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में चिकित्सक के पद पर कार्यभार संभाला। उनकी इस नियुक्ति पर उनके मामा सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केसी सडियाल सहित अन्य परिजनों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन