फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला परिषद की बैठक स्थगित, अब 26 को होगी

जिला परिषद की बैठक स्थगित, अब 26 को होगी

Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर की 21 फरवरी, बुधवार को होने वाली त्रैमासिक समीक्षा बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है। इस बैठक के लिए पहले जिला के सभी पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी विभागों के अधिकारियों को सूचना भेजी जा चुकी थी। सांसद अनुराग ठाकुर के हमीरपुर जिला से बाहर किसी जरूरी कार्य में व्यस्त होने के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन

अब यह बैठक 26 फरवरी, सोमवार को एनआईटी हमीरपुर के सभागार में होगी। समीक्षा बैठक में जिला की सभी सवा दो ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर करेंगे। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बैठक में जिला की सभी पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, बिजली बोर्ड, आईपीएच, लोनिवि, वन, एचआरटीसी, खाद्य नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला परिषद सदस्यों की शक्तियों व वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने पर भी मंथन होगा। उधर, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बुधवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। चूंकि सांसद अनुराग ठाकुर जिला से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि अब यह बैठक 26 फरवरी को एनआईटी सभागार में होगी।
विज्ञापन


झनियार बस्सी में बांटे जाएंगे वाटर फिल्टर-
उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत आती बस्सी झनियारा पंचायत के वार्ड नंबर सात में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को इस दिन वाटर फिल्टर भी वितरित किए जाएंगे। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि इस वाटर फिल्टर दलित बस्ती में बांटे जाएंगे ताकि यहां के ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed