फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1200 students given cbse 10 class examination in hamirpur himachal pradesh

जिला में 1200 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसी दसवीं की परीक्षा

Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
1200 students given cbse 10 class examination in hamirpur himachal pradesh
परीक्षा देने के बाद आपस में चर्चा करते दसवीं कक्षा के छात्र - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं हैं। बुधवार को चार परीक्षा केंद्रों पर बारह सौ विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इस बीच, परीक्षा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पूरा पालन करवाया गया। गेट पर हैंड सैनिटाइज करवाने के साथ ही बिना मास्क किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 27 अप्रैल से 24 मई तक चलेंगी। इससे पूर्व दसवीं कक्षा की टर्म एक की परीक्षाएं नवंबर 2021 में हो चुकी हैं। टर्म-1 की तर्ज पर टर्म-2 में भी 40 नंबर की लिखित परीक्षा और दस नंबर की प्रायोगिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की टीजीटी अध्यापक शैली ठाकुर ने बताया कि दसवीं कक्षा की इंग्लिश की परीक्षा बुधवार को हुई है। प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी सवाल विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफालाइन कक्षाओं के मुताबिक ही थे। विद्यार्थियों ने बातचीत में बताया कि उन्होंने पूरा पेपर बड़ी आसानी से हल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही डीएवी पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य आशा चौहान ने कहा कि डीएवी स्कूल में तीन स्कूलों से 408 विद्यार्थी परीक्षा देने आए थे।केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, हमीर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
0
पाठ्यक्रम से ही पूछे गए सवाल
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा नफीशा का कहना है कि पेपर 40 नंबर का आया था। पेपर में कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से नहीं था। उनका 35 नंबर का पेपर हुआ।
0
स्कूल में लगाई अतिरिक्त कक्षाएं: शिवांश
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र शिवांश का कहना है कि स्कूल में अध्यापकों ने बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर परीक्षाओं की तैयारी करवा दी थी। पेपर देने में किसी भी प्रकार की परेशानी हुई।
0
बेसिक पर दिया गया जोर: सृष्टि
हमीर पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि का कहना है कि पेपर में पाठ्यक्रम से हटकर बेसिक चीजों पर ज्यादा जोर दिया गया था। दो वर्षों के दौरान पढ़ाई में बदलाव को ध्यान में रखकर प्रश्नपत्र तैयार किया गया था। प्रश्नपत्र हल करने में कठिनाई नहीं हुई।

0
टर्म वन से बेहतर हुआ पेपर: शिनाक्ष
डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र शिनाक्ष का कहना है कि टर्म वन के दौरान परीक्षाओं की तैयारी नहीं हो पाई थी। टर्म-टू के के लिए अध्यापकों ने पूरी तैयारी करवाई थी। पेपर अच्छा हुआ है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed