फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टौणी देवी क्षेत्र व पट्टा क्षेत्र के 13 स्कूलों का टीमों ने किया निरीक्षण

टौणी देवी क्षेत्र व पट्टा क्षेत्र के 13 स्कूलों का टीमों ने किया निरीक्षण

Wed, 17 Apr 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग की गठित टीमों ने अभियान तेज कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा विभाग और निरीक्षण विंग की टीम ने मंगलवार और बुधवार को टौणी देवी और पट्टा क्षेत्र के 13 स्कूलों का निरीक्षण किया है। दोनों टीमों ने इन स्कूलों के रिकॉर्ड को जब्त कर लिया है। अब इनकी रिपोर्ट बनाकर शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। जिला हमीरपुर में निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए विभाग की तीन टीमें गठित हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को टौणीदेवी क्षेत्र के 5 स्कूलों का निरीक्षण कर उनके रिकॉर्ड को जब्त कर लिया है। वहीं बुधवार को शिक्षा विभाग की निरीक्षण विंग टीम ने बुधवार को डिडवीं टिक्कर सहित पट्टा क्षेत्र के 8 स्कूलों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। निरीक्षण के दौरान टीमें विद्यार्थियों से वसूली जानी वाली शुल्क, पीटीए का गठन किया है या नहीं, पीटीए की मासिक बैठक होती है या नहीं, अध्यापकों को दिए जाने वाले वेतन व ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी रिकॉर्ड को अपने कब्जे ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए शिक्षा विभाग की निरीक्षण विंग, प्राथमिक और उच्चतर शिक्षा विभाग की टीम गठित की गई हैं। पूर्व में जिला मुख्यालय के 24 निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। इन स्कूलों का रिकॉर्ड जब्त कर इनकी रिपोर्ट आगे शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल ने कहा कि डिडवीं टिक्कर सहित पट्टा क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब इनकी रिपोर्ट बनाकर शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed