फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मांगों को लेकर गांधी चौक पर केमिस्टों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर गांधी चौक पर केमिस्टों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला हमीरपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपने मेडिकल स्टोर बंद रखकर गांधी चौक हमीरपुर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाभर के केमिस्टों ने ऑनलाइन फार्मेसी को बंद करने की मांग की। उपस्थित केमिस्टों ने ऑनलाइन फार्मेसी शुरू करने के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद सभी सदस्यों ने अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान हरीश शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी शुरू होने से एक तो मेडिकल स्टोर संचालकों का धंधा ठप होगा वहीं नशे को बढ़ावा मिलेगा। युवक खुद दवाई लिखकर उसे ऑनलाइन मंगवाकर नशे के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कई दवाइयां जो बिना चिकित्सक की सलाह के नहीं ली जा सकतीं, लोग खुद उसे पर्ची पर लिखकर स्कैन करके ऑनलाइन मंगवाएंगे। जिसके कई हानिकारक परिणाम सामने आएंगे। केमिस्टों ने एडीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन फार्मेसी को बंद करने का आग्रह किया है। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष विनोद डोगरा, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, राकेश गुप्ता, संगठन सचिव अमित गुप्ता, राजेश पठानिया, विशाल सहित जिलाभर के दर्जनों केमिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed