फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टीजीटी बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया 13 सितंबर से

टीजीटी बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया 13 सितंबर से

Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टीजीटी बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया 13 सितंबर से
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग में 465 पदों को भरने के लिए यह साक्षात्कार प्रक्रिया 13 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी। टीजीटी आर्ट्स के साक्षात्कार 13 सितंबर को, टीजीटी नॉन मेडिकल के 14 और टीजीटी मेडिकल के साक्षात्कार 15 सितंबर को उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में होंगे।
विज्ञापन

टीजीटी आर्ट्स के सर्वाधिक 292 पद भरे जाएंगे। जबकि टीजीटी नॉन मेडिकल के 107 पद और टीजीटी मेडिकल के 66 पद भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों का बीएड और टेट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। टीजीटी आर्ट्स सामान्य वर्ग वर्ष 2000, बीपीएल 2001, स्वतंत्रता सेनानी वार्ड 2006, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ष 2003, बीपीएल ओबीसी और एससी बीपीएल 2004 बैच, जबकि एसटी बीपीएल 2006 बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसी तरह टीजीटी नॉन मेडिकल सामान्य वर्ग से वर्ष 1999, बीपीएल 2002, स्वतंत्रता सेनानी वार्ड 2006, ओबीसी 2002, ओबीसी बीपीएल 2004, स्वतंत्रता सेनानी सभी, एससी वर्ष 2005, एससी बीपीएल 2009, एसटी 2007, एसटी बीपीएल सभी पात्र होंगे। टीजीटी मेडिकल में सामान्य वर्ग से वर्ष 2000, पूर्व सैनिक कोटे से 2010, ओबीसी अनारक्षित के लिए कोई पद नहीं, ओबीसी बीपीएल 2012, ओबीसी पूर्व सैनिक 2010, एससी और एसटी अनारक्षित और बीपीएल के लिए कोई पद नहीं, जबकि एससी पूर्व सैनिक वर्ष 2015 बैच के अभ्यर्थी मान्य होंगे। कार्यकारी उपनिदेशक देशराज बरवाल ने कहा कि साक्षात्कार के लिए रोजगार कार्यालयों के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed