{"_id":"5b854c8742c792466835fdb8","slug":"11535462535-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर मनरेगा कार्य देने पर टौणी देवी में गरजे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर मनरेगा कार्य देने पर टौणी देवी में गरजे मजदूर
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। सीटू जिला कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों निर्माण मजदूरों ने मंगलवार को बीडीओ कार्यालय टौणी देवी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मजदूरों ने टौणी देवी बाजार में रैली निकालकर मनरेगा कार्यों को ठेके पर दिए जाने का जोरदार विरोध किया। इस दौरान मजदूरों ने नारे लगाकर सरकार से मजदूरों की समस्याओं को हल करने की मांग की।
सीटू राष्ट्रीय सचिव डा. कश्मीर सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को मांगने पर भी काम नहीं दिया जा रहा है। पंचायत सचिव मनरेगा के आवेदनों की रसीद भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीडीओ टौणी देवी से मनरेगा मजदूरों को काम मांगने पर रसीद देने, मनरेगा कार्यों को ठेके पर न देने, एक वर्ष में 100 दिन का कार्य देने और पंचायतों में मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने की मांग की। इस मौके पर सीटू जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष प्रताप राणा, संयुक्त सचिव सुरेश राठौर, रसीला राम, जोगिंद्र कुमार, नीलम, प्रोमिला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।