फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सरकारी बसों को जब्री रोकने पर प्रतिनिधियों समेत एक दर्जन पर केस

सरकारी बसों को जब्री रोकने पर प्रतिनिधियों समेत एक दर्जन पर केस

Sun, 26 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बसों को जब्री रोकने पर प्रतिनिधियों समेत एक दर्जन पर केस
बिझड़ी/हमीरपुर। बिझड़ी में बस रूट बदलने के आक्रोश स्वरूप दो सरकारी बसें रोकने और सवारियों को परेशान करने पर पुलिस ने आधा दर्जन पंचायत प्रतिनिधियों सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 143, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। आगामी छानबीन जारी है। ये लोग पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि की है। यह पंचायत प्रतिनिधि शनिवार शाम बिझड़ी के कुआं चौक पर चंडीगढ़ से घोड़ीधबीरी बस को वाया बरठीं करने पर प्रदर्शन कर रहे थे। रूट परिवर्तन से गुस्साए लोगों ने हमीरपुर से घोड़ीधबीरी बस को करीब दो घंटे तक बिझड़ी में रोके रखा और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोकी गई बसों में हमीरपुर से घोड़ीधबीरी और चंडीगढ़ से घोड़ीधबीरी रूट पर जा रही बसें शामिल हैं। चंडीगढ़ से घोड़ीधबीरी जा रही बस को लोगों ने आधे घंटे के लिए अवैध रूप से रुकवा दिया। सवारियां बसों से उतरकर निजी वाहनों और टैक्सियों में अपने गंतव्य तक पहुंची। रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण दोनों बसों में काफी भीड़ थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि घोड़ीधबीरी से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस को विभाग की ओर से झंडूता के विधायक की मांग पर बरठीं से चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका ढटवाल क्षेत्र में विरोध किया जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि दो सरकारी बसों को जबरदस्ती रुकवाने पर बिझड़ी क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायत प्रतिनिधियों सहित करीब एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed