फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आउटसोर्स से कंडक्टरों की भर्ती का किया विरोध

आउटसोर्स से कंडक्टरों की भर्ती का किया विरोध

Sun, 26 Aug 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्व कर्मचारी यूनियन हमीरपुर ने कंडक्टरों की आउटसोर्स से भर्ती करने के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और निगम के अधिकारियों से मांग की है कि जिस तरह पहले अनुबंध तौर पर कंडक्टरों को रखा जाता था उसे यथावत रखा जाए। यूनियन के अध्यक्ष किशोर कुमार और महासचिव सुरेंद्र पटियाल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार परिवहन बहुउद्देशीय सहायक की भर्ती आउटसोर्स से कर रही है।
विज्ञापन

सरकार का यह निर्णय पूर्ण रूप से अन्याय संगत है। इस निर्णय को वापस लिया जाए। किशोर ने कहा कि इस ठेका प्रथा से बेरोजगारों का शोषण होगा। इससे निगम घाटे की ओर अग्रसर होगा। अगर सरकार ने ठेका प्रथा को चलाया तो सर्व कर्मचारी यूनियन पूरे प्रदेश में इसका विरोध करेगी। किशोर ने कहा कि यह निर्णय निगम के हित का नहीं है। परिवहन मंत्री इस पर स्पष्टीकरण करें कि बेरोजगार युवकों को ठेकेदारों के हवाले क्यों किया जा रहा है। सुरेंद्र ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय रहे परिवहन मंत्री इसके खिलाफ थे तो अब वर्तमान परिवहन मंत्री निगम का निजीकरण क्यों करना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह तर्कसंगत नहीं है। संघ ने कहा कि अगर ठेकेदार प्रथा का निर्णय वापस नहीं लिया तो संगठन आंदोलन की राह पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed