{"_id":"5b214ff64f1c1b624d8b614d","slug":"11528909814-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटेरियल की सप्लाई पहुंची नहीं, पंचायत ने जारी कर दी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटेरियल की सप्लाई पहुंची नहीं, पंचायत ने जारी कर दी राशि
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। जिला की एक पंचायत में मैटेरियल की सप्लाई नहीं पहुंची लेकिन पंचायत ने सप्लायर को 40 हजार 300 रुपये की राशि जारी कर दी। यही नहीं इसके बाद भी उसी सप्लायर को 8200 रुपये और जारी कर दिए हैं। मामला जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर तक पहुंच गया है।
पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि ने कहा कि रेता, बजरी ओर सीमेंट ढुलाई आदि की कोटेशन उनके पास हो गई। लेकिन मैटेरियल किसी और से मंगवाया, पैसे किसी और के खाते में डाले गए। उन्होंने कहा कि मैटेरियल के बिल जिस व्यक्ति के नाम जमा हुए और राशि जारी हुई, उसने मैटेरियल सप्लाई नहीं किया था। जिसके खाते में पैसे आए उसका कहना है कि उन्होंने पहले पंचायत को मैटेरियल सप्लाई किया तो है लेकिन पंचायत ने जो राशि उनके खाते में डाली है। उसका उन्होंने मैटेरियल सप्लाई नहीं किया है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधि का कहना है कि आरोप तथ्यों से विपरीत हैं। इस संबंध में बीडीओ नादौन तवेंद्र चिनौरिया का कहना है कि शिकायत आई है। मामले की छानबीन की जाएगी यदि कोई दोषी पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।