फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में सरकारी स्कूलों का डंका

बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में सरकारी स्कूलों का डंका

Wed, 25 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
साइंस संकाय में प्रदेश भर में अव्वल रहा हमीरपुर का साहिल
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के छात्र मेरिट लिस्ट में, कॉमर्स में जिला से दो टॉपर
शिक्षा उपनिदेशक सांख्यान और शिक्षक संघों ने दी विद्यार्थियों को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में हमीरपुर जिला में सरकारी स्कूलों का डंका बजा है। विज्ञान संकाय में हमीरपुर जिला के बगवाड़ा का साहिल कतना 490 अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहा है। साहिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा का छात्र है। इसके साथ ही जिला में वाणिज्य संकाय में केवल दो टॉपर्स हैं। दोनों टॉपर्स सरकारी स्कूलों के छात्र हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलहेड़ा का शुभम पुत्र ब्रह्मदास 467 अंक लेकर प्रदेश में आठवें और रावमापा बणी, बड़सर की स्वाति पुत्री राज कुमार 465 अंक लेकर प्रदेश में नौंवे स्थान पर रही है।

इसी तरह रावमापा लोहारली की निशा पुत्री सुखराम 467 अंक लेकर प्रदेश में छठे स्थान और रावमापा झगड़याणी की ममता शर्मा पुत्री परशोत्तम दास 465 अंक लेकर प्रदेश में आठवें स्थान पर ही है। इसी तरह साइंस संकाय में रावमापा जोड़े अंब का आशीष शर्मा पुत्र राज कुमार 480 अंक लेकर दसवें स्थान पर रहा है। जिला में कुल 13 विद्यार्थी टॉप टेन सूची में हैं, जिसमें सात छात्राएं शामिल हैं। जबकि 6 छात्रों ने भी टॉप टेन में जगह बनाई है। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान और शिक्षक महासंघ के प्रांत महासचिव जगवीर चंदेल ने जिला में अव्वल रहने वाले मेधावियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपनिदेशक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सालभर सरकारी स्कूलों में बेहतर अध्यापन कार्य के चलते सरकारी स्कूलों ने बेहतर परिणाम दिए हैं, जिसके लिए अध्यापक वर्ग भी बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed