{"_id":"5ade22704f1c1b86098b620f","slug":"11524507248-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी हमीरपुर बने हिमाचल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी हमीरपुर बने हिमाचल कुमार
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी(हमीरपुर)। अवाहदेवी में में महादंगल का शुभारंभ नाथ संप्रदाय के बाबा राम नाथजी ने किया। इस दंगल के मुख्यातिथि हिमाचल पारंपरिक कुश्ती संघ और किक बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा रहे। मुख्यातिथि ने दंगल कमेटी को एक लाख 11 हजार रुपये का योगदान दिया। इस दंगल में 12 बंधी कुश्तियां करवाई गईं। हितेश काला ने विक्रम कोटिया को हराया, कमलजीत धूमछेड़ी ने बग्गा कोहली को पटकनी दी।
ढोलू दिल्ली ने मेजर लीरा को हराया। रवि रोहतक ने लाली ललियां को, विकास खन्ना ने छोटा गनी होशियारपुर को, सोनू कांगड़ा ने रिंपल कोहाली को, राहुल मान ने सुक्खा मलेर कोटला को, निशांत भादरगढ़ ने इंद्रजीत लालियां को, लक्की हमीरपुर ने अमन लुधियाना को और संजय कैथल ने सन्नी खन्ना को हराया। इन सभी कुश्तियों में प्रत्येक पहलवान को 71 हजार से 41 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। निर्मल रोहतक ने सन्नी खन्ना को हराकर हिमाचल केसरी का खिताब जीता। वहीं हैपी हमीरपुर ने अंकु मंडी को हराकर हिमाचल कुमार का खिताब जीता। बेस्ट ऑफ द दंगल हितेश काला और कमलजीत धूमछेड़ी को गुर्ज देकर सम्मानित किया गया।