{"_id":"5ac7a0914f1c1bbc618b5e32","slug":"11523032209-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना शुरू
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पट्ट पर दर्ज होंगे पूर्व मेधावियों के नाम
हमीरपुर। शिक्षा विभाग में अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना शुरू हुई है। सरकारी स्कूलों में पूर्व के मेधावी विद्यार्थियों के नाम स्कूल के सूचना पट्ट पर दर्ज होंगे। स्कूलों के बाहर सूचना पट्ट पर नाम लिखने से बच्चे प्रोत्साहित होंगे और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हमीरपुर जिले के सभी स्कूलों में यह योजना शुरू हो गई है। स्कूल के शुरू होने से लेेकर बच्चों और स्कूल की अन्य उपलब्धियों का ब्योरा इस सूचना पट्ट में दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों से पढ़कर जिन बच्चों ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं, उन विद्यार्थियों का ब्योरा इस सूचना पट्ट में दर्ज होगा। इस सूचना पट्ट से स्कूल के छात्रों को भी फायदा होगा। छात्रों को इस सूचना पट्ट से आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर को ऊंचा करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि सभी सरकारी स्कूलों में पूर्व मेधावी विद्यार्थियों के नाम स्कूल पट्ट पर दर्ज होंगे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से बच्चों के मनोबल में बढ़ोतरी होगी।