फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   115 people returned to the district from outside countries, samples for 42, all negative

बाहरी देशों से जिले में लौटे 115 लोग, 42 के लिए सैंपल, सभी निगेटिव

Tue, 14 Dec 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
115 people returned to the district from outside countries, samples for 42, all negative
हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़। इससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 20 नवंबर के बाद जिले में बाहरी देशों से 115 लोग लौटे हैं। इन सभी को गृह संगरोध में रखा गया है। इनमें से 42 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है और यह सभी सैंपल निगेटिव आए हैं। 13 दिसंबर को दो लोग विदेश से जिले में पहुंचे हैं। वहीं, मंगलवार को विदेश से आए छह लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। जबकि, गृह संगरोध पूरा कर चुके इन लोगों को इससे मुक्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और बाहरी देशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सात दिन के गृह संगरोध में रखा जा रहा है। ऐसे में सातवें दिन इनके आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक हुए 42 टेस्टों में सभी निगेटिव ही आए हैं, लेकिन यदि किसी नागरिक का सैंपल पॉजिटिव आता है तो विभाग उसकी जांच के लिए सैंपल को पीजीआई चंडीगढ़ भेजेगा। फिलहाल पंचायत और आशा वर्कर्स के माध्यम से विभाग ने बाहरी देशों से आने वाले लोगों को गृह संगरोध में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed