{"_id":"5cb8b3ecbdec2214492aa70a","slug":"111555608556-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप के समीप सार्वजनिक शौचालय मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप के समीप सार्वजनिक शौचालय मंजूर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्राम पंचायत कुठेड़ा में हैंडपंप के समीप निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का विरोध शुरू हो गया है। वीरवार को गांव के दो दर्जन ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा के माध्यम से इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों में मदन लाल कौंडल, कांता देवी, विमला, वीना, गायत्री, उर्मिला, सुनीता, राजीव कुमार, सुभाष चंद, भंडारी राम, सरोज, शम्मू कुमार, चंचलो देवी, ललिता, सरोज, मीना और महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि कुठेड़ा गांव में हैंडपंप के समीप शौचालय किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत यहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कर रही है लेकिन, इस हैंडपंप से गांव के दर्जनों परिवार पेयजल का प्रयोग करते हैं। नजदीक में शौचालय निर्माण से गंदगी फैलने और पेयजल दूषित होने का खतरा है। जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए इस शौचालय को किसी अन्य जगह बनाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप के समीप सिद्धचानो मंदिर भी है, जहां पर रोजाना सैकड़ों लोग पूजा के लिए आते हैं लेकिन, शौचालय के बनने से बदबू के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यहां पर जबरन शौचालय बनाने का प्रयास किया तो चक्का जाम से भी गुरेज नहीं होगा। उधर, उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने ग्रामीणों को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, पंचायत प्रधान अमन जसवाल ने कहा कि पंचायत की बैठक में सर्वसहमति से सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जहां पर शौचालय का निर्माण होगा, उससे समीप बैंक शाखा, बिजली बोर्ड और सहकारी सभा के कार्यालय के अलावा रेनशेल्टर है। इससे यहां आने वाले सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलेगी।