{"_id":"5bb395bb867a557ffa246fb8","slug":"111538495931-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरा ट्राला, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरा ट्राला, चालक घायल
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते सलौणी-भोटा सड़क पर शुक्रखड्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक बुरी तरह से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने चालक को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार देर रात एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। रमेश चंद पुत्र सोहन लाल गांव डामयाना डाकघर करेर तहसील बड़सर सोमवार देर रात भोटा से अपने घर की तरफ आ रहा था कि अचानक शुक्र खड्ड के समीप गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी समेत गहरी खाई में जा गिरा। घायल को तुरंत स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रेफर कर दिया है। भोटा पुलिस चौकी से पुलिस की टीम सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि चालक की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। इसके चलते उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।