फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में एनएच पुल और सड़क में आधा फीट की दरार

हमीरपुर में एनएच पुल और सड़क में आधा फीट की दरार

Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में एनएच पुल और सड़क में आधा फीट की दरार
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। रानीताल-शिमला नेशनल हाईवे के तहत हमीरपुर की लाहलड़ी में बने पुल और सड़क के बीच करीब आधा फीट की दरार पड़ गई है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। बारिश के कारण सड़क धंस गई है। सड़क धंस जाने से पुल और सड़क में लगभग आधा फीट का गैप पड़ गया है। पिछले दिनों विभाग की ओर से पुल और सड़क के बीच के गैप को पूरा करने के लिए मिट्टी डाली गई है लेकिन, शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद यह मिट्टी भी बह गई है। मिट्टी बह जाने से दोबारा वही स्थिति पैदा हो गई है। पुल और सड़क के बीच गैप डल जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क धंस जाने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले यहां दोपहिया वाहन पर सवार घायल भी हुए थे। लोगों में मनोज, भाग सिंह, अनिल, गरीब दास, सोमदत्त, दिनेश, रमेश, राजू, राजीव आदि का कहना है कि पुल के साथ सड़क धंस जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से इस गैप को पूरा करने के लिए मिट्टी डाली गई है लेकिन, बारिश के कारण यह मिट्टी उखड़ गई है। अगर दोबारा ऐसी भारी बारिश होती है तो सड़क और भी धंस सकती है। इससे इस मार्ग का बंद होने का खतरा है। उन्होंने विभाग से इसके स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। इस संबंध में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश राउत का कहना है कि बरसात का मौसम होने के कारण इसे पक्का नहीं किया सकता है। बरसात के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed