फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर हूं : वीरभद्र

हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर हूं : वीरभद्र

Fri, 15 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर हूं : वीरभद्र
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में शुुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन विधायक राजेंद्र राणा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर का विकास वीरभद्र सिंह की देन है। सुजानपुर के विकास के लिए जो भी मांगें रखी गईं, पूर्व कांग्रेस सरकार में पूरी हुईं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य रुक गए हैं। कोई नया कार्य नहीं हो रहा है। पूर्व सरकार के समय चले कार्य भी बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य को गति नहीं दी तो सुजानपुर की जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व की गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका हर पल जनता की सेवा के लिए है। जनसेवा के लिए हर पल तत्पर हूं। इस मौके पर विस क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, राज कुमार, सुरेंद्र और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम को बताना पड़ रहा है कि वह मुख्यमंत्री हैं, स्वीकार करो : मुकेश
इस मौके पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर झूठे लुभावने वायदों करने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसा कि नींव पत्थर रखे जा रहे हैं, यह पत्थर के सनम हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बताना पड़ रहा है कि वह मुख्यमंत्री हैं, स्वीकार करो। 50 हजार से अधिक तबादले प्रदेश सरकार ने छोटे से समय में कर दिए। मुकेश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश से चौका लगाने की बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस बार उन्हें बाउंड्री लाइन पर आउट करेगी। सुजानपुर से लोकसभा चुनावों का बिगुल बजाते हुए मुकेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेरोजगारी हटाओ, विदेशों में जमा काला धन वापस लाओ और आतंकवाद समाप्त करने जैसे कई वायदे किए, लेकिन चार साल के कार्यकाल में सरकार फ्लॉप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed