{"_id":"5b229f8e4f1c1bca228b58c2","slug":"111528995726-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के सैंपल फेल, 165 लीटर दूध सड़क पर फिंकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के सैंपल फेल, 165 लीटर दूध सड़क पर फिंकवाया
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के सैंपल फेल होने पर 165 लीटर दूध सड़क पर फिंकवा दिया। जिला मुख्यालय में वीरवार सुबह सप्लाई लेकर आ रहे तीन दूध विक्रेताओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। विभाग ने पानी की मिलावट वाला दूध बेचने के लिए दूध विक्रेताओं के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग द्वारा अब आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वीरवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अरुण चौहान की अगुवाई में एक टीम ने जिला मुख्यालय में दूध की सप्लाई लेकर आ रहे तीन दूध विक्रेताओं के दूध को लेक्टोमीटर से जांचा। इस दौरान दूध में पानी की मिलावट मात्रा को जांचा गया। दूध की डिग्री लेक्टोमीटर में 30 आनी चाहिए, जबकि इन तीनों दूध विक्रेताओं के दूध की डिग्री, 20 से 26 डिग्री ही आई। इस कारण दूध के सैंपल फेल पाए गए और विभागीय अधिकारियों ने दूध को फिंकवा दिया। विभाग को दूध में पानी में अधिक मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। इस आधार पर वीरवार सुबह ही यह कार्रवाई की गई। इसमें अमरोह चौक पर 50 लीटर, प्रतापनगर में 35 लीटर और डांग क्वाली में 80 लीटर दूध फिंकवाया गया।
स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर से अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अरुण चौहान ने कहा कि 165 लीटर दूध में पानी की अधिक मिलावट पाई गई। इस कारण दूध को फिंकवा दिया गया। दूध विक्रेताओं के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।