{"_id":"5b2008cf4f1c1bf66e8b7b30","slug":"111528826063-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में टपरे और दिम्मी का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में टपरे और दिम्मी का रहा दबदबा
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को हमीरपुर, टौणी देवी में कबड्डी, वालीबाल, बास्केटबाल के पहले दौर की प्रतियोगिताएं आरंभ हुईं। टौणी देवी में बास्केटबॉल के पहले मैच में टपरे और टिक्कर खतरियां के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टपरे की टीम विजेता रही। इसी तरह से दिम्मी और लंबलू के बीच भिड़ंत हुई। इसमें दिम्मी की टीम विजेता रही। हमीरपुर में खेल महाकुंभ के तहत वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए भाजपा के प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की आठ सौ पंचायतों के 5200 गांवों की 1300 टीमें भाग ले रही हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी तरह से टौणी देवी में भाजयुमो के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह और महासचिव अर्चना कुमारी ने खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। हमीरपुर में कबड्डी की प्रतियोगिता का शुभारंभ सासन पंचायत की प्रधान राखी, वाटिका सूद और नीतिन पटियाल ने शुभारंभ किया। इसके साथ सोमवार को टौणी देवी में हुए बास्केटबाल के मैच में बारीं जूनियर टीम को पटनौण जूनियर टीम ने पटखनी दी। इसके साथ दूसरे बास्केटबाल के मैच में टिक्कर खातरियां की टीम को टपरे जूनियर-2 की टीम ने 43 अंक प्राप्त कर हराया।