फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पक्का भरो शराब ठेका हटाने को लामबंद हुए ग्रामीण

पक्का भरो शराब ठेका हटाने को लामबंद हुए ग्रामीण

Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो कस्बा में स्थित शराब ठेके को हटाने के लिए क्षेत्र के तीन गांवों के लोगों ने अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर रतन गौतम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मटाहणी, दड़ूही और झनियारा के ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त से कस्बा के शराब ठेके को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका के पास आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। शराब ठेका सरकारी स्कूल के एक सौ मीटर के दायरे में भी आता है। ठेका के 20 मीटर के दायरे में अस्पताल भी है। ठेका सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय पैरामीटर के दायरे में नहीं आता है। सोमवार रात को भी राजेंद्र सिंह निवासी झनियारा के साथ ठेका के पास कुछ युवकों ने मारपीट की है।
विज्ञापन

इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार शाम को पक्का भरो कस्बा में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी प्रदर्शन किया है। लोगों की मांग है कि इस मारपीट में संलिप्त युवकों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि पक्का भरो शराब ठेके के कारण यहां आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे है। इसलिए ठेके को कस्बा से हटाया जाए। लोगों ने 27 अप्रैल तक ठेका बंद न करने की सूरत में पक्का भरो में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कि इस मौके पर राजेंद्र सिंह, रमन कुमार, राजीव कुमार, रजनीश ठाकुर, रवि कुमार, विशाल ठाकुर, अनिल, रोहित, रितेश, विरेंद्र सिंह, पंकज, नजीर मोहम्मद, नरेश कुमार, सन्नी, संदीप संतोष, मंजू, सागरा, अनीता वार्ड सदस्य अंजना और उपप्रधान रमेश चंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed