फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डुगाड़ में रिहायशी मकान और पशुशाला जलकर राख

डुगाड़ में रिहायशी मकान और पशुशाला जलकर राख

Wed, 25 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
डुगाड़ में रिहायशी मकान और पशुशाला राख
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के कारण लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
विधायक आईडी लखनपाल और पटवारी ने दी फौरी राहत राशि
अमर उजाला ब्यूरो
सलौणी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कुल्हेड़ा में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि मकान कुछ मिनटों में ही जलकर राख हो गया। आग के कारण रसोई में रखा सिलिंडर भी फट गया और इस कारण मकान के साथ लगती पशुशाला में भी आग भड़क गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

डुगाड़ गांव निवासी गुलजारी लाल पुत्र जंबा राम के रिहायशी मकान में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे आग भड़क गई। इस आग की में गैस सिलिंडर भी फट गया। इससे आग और तेज हो गई और मकान के साथ लगती पशुशाला भी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने के समय परिवार के सदस्य घर पर ही थे। परिवारजनों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और घर से बाहर आए। गुलजारी लाल का परिवार घटना के बाद घर से बेघर हो गया है। वहीं स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10000 रुपये दिए और प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से हलका पटवारी विपिन ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये राहत राशि दी। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उधर, स्टेशन फायर ऑफिसर हमीरपुर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मौके पर दमकल वाहन भेज दिया गया था। कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed