फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कर्मचारियों को बांटने की राजनीति न करें स्वयंभू नेता : दत्याल

कर्मचारियों को बांटने की राजनीति न करें स्वयंभू नेता : दत्याल

Fri, 06 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
महासंघ में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बड़सर के प्रधान प्रेम सिंह दत्याल ने कहा है कि कुछ स्वयंभू नेता बने कर्मचारी उपमंडल के कर्मचारियों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि ये लोग मात्र एक ही विभाग के कुछ कर्मचारियों को झांसे में लेकर

गुटबाजी को हवा देने में लगे हैं। इनकी ऐसी हरकतों से कर्मचारी एकता कमजोर होती है, जो किसी भी कर्मचारी को स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बड़सर में समस्त कर्मचारियों को विश्वास में लेकर सर्वसहमति से संघ की इकाई का गठन हुआ है, लेकिन स्वयंभू नेता विपक्ष पार्टी की शह पर अपना हित साधने में लगे हैं। इसका अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पुरजोर विरोध करेगा। कर्मचारी संघ के महासचिव जीवन गौतम, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश चंद, राजेश कुमार, उपप्रधान राजपाल, बीना शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, संयुक्त सचिव मलकीयत सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेश ठाकुर, राजेश शर्मा ने कर्मचारियों से महासंघ में एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed