{"_id":"5ac3b2a04f1c1bd8618b5359","slug":"111522774688-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक का कैश खत्म, खाली हाथ लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूको बैंक का कैश खत्म, खाली हाथ लौटे उपभोक्ता
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में स्थित यूको बैंक की शाखा में नकदी की किल्लत के कारण मंगलवार को कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे। शाखा में पैसा निकलवाने आए लोगों को जरूरत से कम नकदी दी गई। वहीं कई उपभोक्ता खाली हाथ मायूस होकर लौटे। पेंशन लेने आए कई पेंशनर बिना पेंशन लिए ही वापस लौटे। ऐसे ही एक उपभोक्ता कुलदीप कुमार ने कहा कि उन्हें 13 हजार रुपयों की जरूरत थी। इन पैसों से उन्होंने अपने बच्चों के स्कूल की दाखिला फीस भरनी थी, लेकिन उसे बैंक से पैसे नहीं मिले। वहीं एटीएम में भी नकदी न होने के कारण उन्हें खाल हाथ लौटना पड़ा। वहीं अन्य उपभोक्ताओं में सुनीता और कमला ने कहा कि बच्चों के दाखिले के लिए उन्होंने 25 हजार रुपये की जरूरत थी।
बैंक में पूरा दिन बैठने के बाद उन्हें शाम को नकदी की किल्लत का हवाला देकर मात्र 8000 रुपये दिए गए। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बैंक की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। बैंक शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश धीमान ने कहा कि नकदी की कमी के करण दिक्कत आई है। बुधवार को यह कमी पूरी हो जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को मांग अनुसार नकदी का भुगतान कर दिया जाएगा।