फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 volunteers of the district will participate in the Republic Day parade on the ridge

Hamirpur (Himachal) News: रिज पर गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेंगे जिले के 11 स्वयंसेवक

Tue, 17 Jan 2023 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर से राष्ट्रीय सेवा योजना के 11 स्वयंसेवक शिमला के ऐतिहासिक रिज में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड समारोह में राज्यपाल को सलामी देंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला हमीरपुर की समन्वयक चंद्र रेखा के अनुसार जिला हमीरपुर से हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंप में 32 स्वयंसेवियों ने भाग लिया था। इनमें से 11 का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित सलामी परेड के लिए प्रदेश के सभी जिलों से स्वयंसेवियों का चयन किया जाता है। जिला हमीरपुर के बगवाड़ा स्कूल की तानिया गुलेरिया, ऊहल की शालिनी सिपहिया, नालटी से तीन स्वयंसेवियों किरण शर्मा, शगुन ठाकुर, सचिन शर्मा, हिम अकादमी हीरानगर से अर्पित शर्मा, गौना करौर से गौरव, जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी से दो स्वयंसेवियों अंश और साहिल, लदरौर से पुष्प राज वर्मा और करोट से निखिल कुमार का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। जिला समन्वयक ने चयनित स्वयंसेवियों के विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारियों को इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। चंद्र रेखा ने बताया कि यह 11 स्वयंसेवक 18 जनवरी से 25 जनवरी तक ऐतिहासिक रिज पर पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सैन्य टुकड़ियों के साथ परेड का पूर्वाभ्यास करेंगे और 26 जनवरी को महामहिम राज्यपाल को सलामी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed