फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 students of Neri College passed JAM and GATE exams

Hamirpur (Himachal) News: नेरी कॉलेज के 11 विद्यार्थियों ने पास कीं जैम और गेट परीक्षाएं

Wed, 29 Mar 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के 11 छात्रों ने अलग्र-अलग क्षेत्रों में उच्च अध्ययन करने के लिए प्रवेश परीक्षाएं पास करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी काबिलियत के जलवे बिखेरे हैं। बीटेक चतुर्थ वर्ष की छात्रा अनु शर्मा ने आईआईटी (जैम) की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

वह अब देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान से अपनी पीजी की पढ़ाई करेंगी। इसके साथ ही शिल्पा, वंशिका शर्मा, तमन्ना धीमान और तुषार वर्मा और प्रयास वर्मा ने गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, औद्यानिकी के छात्र शौर्य शर्मा, शिवम कानूनगो, अनमोल कौंडल, शगुन जलोटा और कमालिनी ठाकुर ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में कॉलेज का पहला बैच निकला था तभी से लेकर महाविद्यालय के छात्रों ने जेआरएफ और गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाई है। पूर्व में इसी कॉलेज के छात्र आईएआरआई, आईआईटी, टीआईएफआर और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेकर उच्च स्तर का अध्ययन कर रहे हैं। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सोम देव शर्मा ने सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों की इस उपलब्धि पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed