{"_id":"600db4c28ebc3e32d34447a4","slug":"11-khair-tree-cut-in-hamirpur-case-resistred-hamirpur-hp-news-sml3587845162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठवीं वन बीट में खैर के 11 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सठवीं वन बीट में खैर के 11 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। वन रेंज बिझड़ी के अंतर्गत सठवीं वन बीट में नोहान गांव के साथ लगती सरकारी भूमि मेें वनकाटुओं ने खैर के 11 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और काटे गए पेड़ों को सूचीबद्ध किया। वहीं, वन विभाग ने पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में मामला दर्ज करवा दिया है।
लकड़ी की अवैध तस्करी करने वाले लोगों ने सठवीं में खड्ड किनारे करीब 11 खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पाया कि करीब 11 खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। इस बीट में यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी सठवीं वन बीट से वन काटुओं ने पेड़ों की कटाई की है।
लकड़ी की अवैध तस्करी करने वाले लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इन खैर के पेड़ों को काट लेते हैं और लकड़ी को बेच देते हैं। रात के अंधेरे में उस सीमा पर कोई नाका न होने के चलते शातिर वन विभाग व पुलिस से बच जाते हैं। वन विभाग की टीम में आधा दर्जन वनरक्षक, बीओ राजकुमार की अगुवाई में मौके पर गए और काटे गए पेड़ों की मार्किंग की। इसके बाद विभाग ने डिटेल तैयार कर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
कार्यकारी बीओ राजकुमार ने कहा कि सरकारी भूमि से खड्ड किनारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। मार्किंग में पता लगा है कि खैर के 11 पेड़ काटे गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही विभाग ने पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।