फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   107 people returned to the district from outside countries, 28 samples, all negative

बाहरी देशों से जिले में लौटे 107 लोग, 28 के हुए सैंपल, सभी निगेटिव

Sun, 12 Dec 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 20 नवंबर के बाद जिले में बाहरी देशों से 107 लोग लौटे हैं। इन सभी को गृह संगरोध में रखा गया है। इनमें से 28 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है और ये सभी सैंपल निगेटिव आए हैं। जबकि, गृह संगरोध पूरा कर चुके इन लोगों को इससे मुक्त भी कर दिया गया है। हालांकि, कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और बाहरी देशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सात दिन के गृह संगरोध में रखा जा रहा है। ऐसे में सातवें दिन इनके आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक हुए 28 टेस्टों में सभी निगेटिव ही आए हैं, लेकिन यदि किसी नागरिक का सैंपल पॉजिटिव आता है तो विभाग उसकी जांच के लिए सैंपल को पीजीआई चंडीगढ़ भेजेगा।
विज्ञापन

फिलहाल पंचायत और आशा वर्कर्स के माध्यम से विभाग ने बाहरी देशों से आने वाले लोगों को गृह संगरोध में रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, रविवार को जिले में एनआईटी हमीरपुर का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसकी पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में हुई है। जबकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोई भी मामला संक्रमित नहीं पाया गया है। जिले में कुल संक्रमित केस 18 हजार हो गए हैं। इनमें से 17632 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 61 एक्टिव केस हैं और 306 अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि जिले में 107 लोग विदेशों से लौटे हैं। 28 के सैंपल हो चुके हैं, जो सभी निगेटिव हैं। अन्य की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed