फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1025 candidate in panchyat election

1025 प्रत्याशी पंचायत चुनाव में उतरे

Thu, 07 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1025 candidate in panchyat election
1025 candidate in panchyat election
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में पंचायत चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। उपमंडल की विभिन्न पंचायतों, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में कुल 1025 पंचायत प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्व में 1106 लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन भरे। जिनमें से 81 ने बुधवार को अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब 1025 उम्मीदवार प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच, बीडीसी व जिला परिषद के चुनाव के लिए मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 178 ने नामांकन भरे थे। 15 लोगों ने नाम वापस लिए। अब 163 मैदान में हैं।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए 216 ने नामांकन भरे थे। 30 लोगों ने नाम वापस लिए। अब 186 मैदान में हैं। बीडीसी पद के लिए 84 ने नामांकन भरे थे। 1 व्यक्ति ने नामांकन वापस लिया, 83 मैदान में हैं। जिला परिषद पद के लिए 11 ने नामांकन भरे थे। 1 ने नामांकन वापस लिया, अब 10 मैदान में हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को बुधवार को चुनाव चिह्न भी वितरित किए जा चुके हैं। 17, 19 व 21 जनवरी 2021 को तीन चरणों में चुनाव होंगे। उधर, बीडीओ मनोज शर्मा ने बताया कि 1106 लोगों ने पंचायत चुनाव में वार्ड पंच, उपप्रधान, प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद के नामांकन भरे थे, जिनमें से 81 लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब 1025 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed