{"_id":"5c1e7d23bdec2256d57181d3","slug":"101545501987-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलौनी-कांगू वाया गलोड़ सड़क पर दो घंटे यातायात रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलौनी-कांगू वाया गलोड़ सड़क पर दो घंटे यातायात रहा बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के तहत सरेड़ी कस्बे के पास ईंटों से भरा ट्रक नाली में धंस जाने से सलौनी-कांगू वाया गलोड़ सड़क पर यातायात दो घंटे पूरी तरह से बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसकी वजह से सुबह-सुबह स्कूल, कॉलेज और नौकरी पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह 7:30 से लेकर 9:30 बजे तक जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से ईंटें उतारने के बाद वहां से ट्रक को साइड कर यातायात बहाल किया गया। इससे कॉलेज और स्कूल के कई बच्चों को वापस जाना पड़ा जबकि, कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी भी देरी से पहुंचे। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम ने कहा कि दो घंटे के बाद सड़क पर यातायात बहाल हो गया।