{"_id":"5c0fec97bdec2241563e4a6d","slug":"101544547479-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की माताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की माताओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। निदेशालय महिला एवं बाल विकास की ओर से चलाए गए अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत मति टीहरा, चौकी जंवाला, नाल्टी, नेरी तथा दड़ूही में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत बेटियों की माताओं और अभिभावकों को जिला प्रशासन हमीरपुर की तरफ से बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और व्यवहार परिवर्तन लाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-3 में 6 बच्चियों को बधाई संदेश विभाग की तरफ से पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौैहान ने दिए। इसके अलावा इन बच्चियों की माताओं अति देवी, रंजना, नीलम, सुनीता, डिंपल, सुगंधि कौशल को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत मति टीहरा के आंगनबाड़ी केंद्र डोडरू तथा चौकी जंवाला में शोभा दीवान की ओर से माताओं, कल्पना, शकुंतला, सोनू देवी, गुड्डी देवी, ग्राम पंचायत नाल्टी में सरोज ने शिवानी, अनु, मीना, विमला को, ग्राम पंचायत नेरी में सिमरो शर्मा ने प्रवीण कुमारी को बधाई संदेश देकर सम्मानित किया।