{"_id":"5c0aab56bdec2241c465c7f0","slug":"101544203094-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 मेधावी बेटियों को प्रशासन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 मेधावी बेटियों को प्रशासन ने किया सम्मानित
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में अस्सी फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 23 स्कूलों की दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में अस्सी फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाली 58 बेटियों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही कॅरिअर काउंसलिंग विशेषज्ञ प्रो. रत्न चौहान ने मेधावी छात्राओं की कॅरिअर काउंसिलिंग भी की। उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिले में कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने तथा बेटा-बेटी एक समान का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भी अभियान आरंभ किया जाएगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य, स्कूल की प्रधानाचार्य सहित छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।