फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भविष्य ज्योति सम्मान से मेधावियों के हौसले बुलंद

भविष्य ज्योति सम्मान से मेधावियों के हौसले बुलंद

Tue, 28 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान से मेधावियों के हौसले बुलंद
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। ‘अमर उजाला’ के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को डीएवी स्कूल सलासी हमीरपुर के सभागार में किया गया। इसमें उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। जबकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह और शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त और विशिष्ट अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर जिला हमीरपुर के 54 मेधावियों के हौसलों को नई उड़ान मिली है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्थानीय स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय डीएवी स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एक रंगारंग म्यूजिकल प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों सहित उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने जिले के 54 मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों को सम्मान पाते देख अभिभावक भी गौरवान्वित हुए। वहीं छात्रों के चेहरे भी चहक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
दसवीं कक्षा के ये बच्चे हुए सम्मानित
दसवीं कक्षा से उमंग कौशल प्रदेश भर में चौथा स्थान, स्तुति शर्मा, अपूर्वा, शालिनी ठाकुर, ज्योति, आकृति, अभिषेक ठाकुर, अंजलि ठाकुर, मनिका, कनिका ठाकुर, स्मृति, उत्कर्ष डोगरा, प्रीति चौधरी, आदित्य शर्मा, विभूति शर्मा, आदित्य, सौरव, शिल्पा देवी, साक्षी, कनिका कुमारी, कनिका शर्मा, प्रिया शर्मा, अदविता शर्मा, मान्वी, आकाश शर्मा, सौम्या, अमीशा शर्मा, लक्ष्मी, शिवांशी, वंशिका, उमंग और सौम्या को सम्मानित किया गया।

जमा दो के ये बच्चे हुए सम्मानित
जमा दो कक्षा से ममता शर्मा प्रदेशभर में आठवां स्थान, प्रतीक भारत, अक्षिता शर्मा, साक्षी ठाकुर, रितिका शर्मा, मुस्कान, योगेश, शिवांगी राणा, तानिया, अंकित पटियाल, शालू शर्मा, कनिका शर्मा, कपिल भारद्वाज, नैंसी डोगरा, अंकिता कुमारी, शिवानी, शैलजा, रिया ठाकुर, वैशाली शर्मा, निशांत शर्मा, पूजा शर्मा, अकांक्षा शर्मा, ममता और दीक्षा शर्मा को सम्मानित किया गया।

भविष्य निर्माण में भी मदद करेंगे मेडल : उपायुक्त
मुख्यातिथि उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि बच्चों को इनाम में मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र ताउम्र याद रहते हैं। ‘अमर उजाला’ मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है, जोकि एक सराहनीय कदम है। इसके लिए ‘अमर उजाला’ बधाई का पात्र है। इसी के साथ उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कहा कि बच्चों के कार्यक्रम में आकर उन्हें अपने स्कूल समय की याद आ जाती है। अध्यापकों का हमेशा आदर करना चाहिए। अगर कभी किसी मुकाम पर असफलता हाथ लगे तो छात्र मेडल और प्रशस्ति पत्र को देखकर अपने हौसले बुलंद कर सकते हैं। वर्तमान में सम्मान में मिले यह मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र भविष्य में लक्ष्य हासिल करने में सहायक सिद्ध होंगे।

पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी लें भाग: बलवीर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे भी इसी प्रकार की मेहनत करें ताकि, अभिभावकों का नाम ऊंचा हो सके। बलवीर ने कहा कि बच्चे अपने जीवन में अच्छे निर्णय लें ताकि, भविष्य में उन्हें कोई कठिनाई न हो। वर्तमान में कई बच्चे छोटी-छोटी बातों को लेकर दबाव में आज जाते हैं। इसके कारण वह गलत कदम उठा लेते हैं। बच्चे अपनी समस्याओं को अभिभावकों के साथ शेयर करें। उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को सम्मानित कर ‘अमर उजाला’ ने सराहनीय पहल किया है।

सम्मान समारोह से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास
विशेष अतिथि उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान ने भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के आयोजन कि लिए ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समारोह से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। सांख्यान ने कहा कि वर्तमान में इंजीनियरिंग और डॉक्टर को ही ज्यादा महत्व दिया जा रहा हैं। इन दो क्षेत्रों के अलावा भी बच्चे अन्य क्षेत्र में जाएं। सांख्यान ने कहा कि बच्चे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।


कल पर न छोड़ें कोई कार्य : विश्वास
डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा बच्चों ने यह जो नाम कमाया है, वह इसे भविष्य में भी बनाए रखें ताकि, भविष्य में उन्हें इसी प्रकार का सम्मान मिल सके। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह दोस्त अच्छे बनाएं। एक अच्छा दोस्त लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करता है। किसी भी कार्य को कल पर मत छोड़ें। बच्चे अपनी सभी बातों को अभिभावकों के साथ शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed